पिछोर नगर में आज सोमवार को शाम लगभग 4:30 बजे पिछोर नगर के डाक बंगला चौराहे पर मेन सड़क किनारो पर सब्जी एवं फलों के ठेले लगने से आबागमन में हुई परेशानी। जानकारी के अनुसार प्रत्येक सोमवार को हाट बाजार के दौरान डॉक बगला चौराहे से बस स्टैंड वाले मार्ग पर सब्जियों फलों के ठेले लगने से लोगों एवं वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।