बनमा ईटहरी प्रखंड के महारस आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 40 पर मंगलवार को अन्नप्राशन दिवस का आयोजन उत्सवपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र की सेविका आभा कुमारी और सहायिका प्रीति कुमारी द्वारा पारंपरिक तरीके से नवजात शिशुओं व उनके परिजनों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीडीपीओ अवंतिका कुमार ने शुरुआत की।