भीलवाड़ा: डकैती के मास्टर माइंड को पकड़ा गया, 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपितों की निकाली पैदल परेड
गुटखा व्यापारी से स्कूटी सहित चार लाख रुपये की डकैती की सनसनीखेज वारदात का मास्टर माइंड आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाली पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता मोहित सिंह को खेतों से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार शाम मोहित सिंह सहित पूर्व में गिरफ्तार उसके चार साथियों की शास्त्रीनगर इलाके में पैदल परेड निकाली गई।