जहानाबाद जिले के गोनबा पंचायत अंतर्गत इमादपुर वार्ड संख्या 11 में नल-जल योजना बीते करीब 6 वर्षों से फेल पड़ी है। योजना के तहत टंकी और पाइपलाइन तो लगाई गई, लेकिन आज तक नल से पानी नहीं निकला। ग्रामीणों का कहना है कि मोटर चालू ही नहीं हुई। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से योजना चालू कराने की मांग की है।