मांगरौल: मांगरोल कस्बे में बुधवार को फीडर संख्या 2 पर मेंटिनेंस कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बंद
Mangrol, Baran | Jul 15, 2025 सुमित चौधरी सहायक अभियंता जे वी वी एन एल मांगरोल ने मंगलवार शाम 7:00 बताया कि मांगरोल कस्बे में 16 जुलाई बुधवार को फीडर संख्या 2 मांगरोल पर मेंटिनेंस का कार्य किया जायेगा जिसके चलते सुभाष सर्किल, आइडियल कॉलोनी, बमोरी रोड, अमरपुरा, पशु चिकित्सालय सुरती बावड़ी, रैगर बस्ती,रामगढ़ रोड, की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोहपर 2 बजे तक बंद रहेगी।