मांगरौल: मांगरोल क्षेत्र में लगातार बारिश से मूडंली गांव का कच्चा मकान हुआ धराशाई, परिवार के लोग बाल-बाल बचे
Mangrol, Baran | Jul 14, 2025 रविवार रात को हुई तेज बारिश से ग्रामीण क्षेत्रो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया कहीं घरों में बारिश का पानी भरने से कच्चे मकान धराशाई हो गए मूंडली गांव में एक गरीब मजदूर द्वारकी लाल एरवाल का सुबह चाय बनाते समय कच्चा मकान ढह गया गनीमत रही समय रहते पीड़ित लोग घर से बाहर भाग निकले जिससे कोई जन हानि नहीं हुई मजदूर की मांग हैं उसको उचित मुआवजा दिया जाए।