*🔴 जनपद बस्ती : छावनी पुलिस का सख्त पहरा, त्योहारों पर शांति व्यवस्था चाक-चौबंद* 09नवंबर 2026
*थाना प्रभारी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में छावनी पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई सघन चेकिंग*
लक्ष्मी पूजा एवं छठ पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए छावनी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
पुलिस अधीक्षक *ओमवीर सिंह* के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक * श्यामकांत * के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हरैया *स्वर्णिमा सिंह* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह* ने मय पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त किया।
*राणा जी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने* कस्बा छावनी, राम जानकी तिराहा, कस्बा विक्रमजोत, प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए अराजक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। यातायात माह के दृष्टिगत *राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह* ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान आमजनमानस एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई कि त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। छावनी पुलिस द्वारा त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 9, 2026