शिकोहाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, मंत्री बेबी रानी मौर्य बाल-बाल बचीं, लखनऊ जाते समय ट्रक से टकराई मंत्री की कार
हादसा उस समय हुआ जब मंत्री बेबी रानी मौर्य लखनऊ जा रही थीं।नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 56 किमी पर काफिले के पास से गुजरे ट्रक का टायर फट गया। साइड से जा रही कैबिनेट मंत्री की कार से ट्रक जा टकराया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिरसागंज ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।