जोधपुर: कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल आज जोधपुर पहुंचे, पेयजल घोटाले को लेकर सर्किट हाउस में दिया बड़ा बयान
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल आज शनिवार सुबह 11:00 बजे जोधपुर पहुंचे।उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान सरकार के इतिहास में अपने विभाग में घोटाले के आरोप में पहली बार कोई मंत्री जेल गया है और वह है महेश जोशी। उन्होंने कहा कि पेयजल विभाग में इतना बड़ा घोटाला आज तक नहीं हुआ।