केसरीसिंहपुर। कमीनपुरा पैलेस के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्राले में मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को प्राथमिक उपचार हेतु केसरीसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। गुरुवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।