भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार गृह जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। नवलगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। झुंझुनूं–सीकर सीमा पर जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।