गोंडा: बग्गी रोड के पास गोण्डा से डुमरियागंज जा रही रोडवेज बस पर कुछ लोगों ने किया पथराव, चालक के साथ की हाथापाई
Gonda, Gonda | May 4, 2025 रविवार 2:00 बजे गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्गी रोड बाजार के पास गोंडा से डुमरियागंज जा रही रोडवेज बस पर कुछ लोगों ने आरोप लगाकर पथराव कर दिया और चालक के साथ हाथापाई भी की पत्थर लगने से बस में बैठे यात्री को भी चोट आई इस घटना की पुष्टि करते हुए महिला यात्री ने पूरी बात बताई घटना के बाद चालक ने बस को धानेपुर थाने पर खड़ा कर दिया।