मुरादाबाद: गल शहीद निवासी महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप एएससपी को दिया शिकायती पत्र
एस एस पी को सौपे गए शिकायती पत्र में महिला शकीला का आरोप है कि उसकी शादी को 4 साल हो चुके हैं। शादी के बाद से ही उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। इस संबंध में थाने पर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने एसएसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है