कुम्हेर: कुम्हेर में गैस किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर किया हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
कुम्हेर कस्बे में रसोई गैस सिलेंडर की कमी से उपभोक्ता परेशान हैं। मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने के कारण गैस एजेंसियों पर अव्यवस्था का माहौल है, गैस एजेंसी पर इसी समस्या को लेकर विवाद हो गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंचे थे। पर्ची कटाने और केवाईसी अपडेट कराने के लिए लंबी कतारें लग गईं, जिससे उपभोक्ताओं में बेचैनी