पिंड्रा: वाराणसी में 27 साल बाद लौटी घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता, परमानंदपुर स्टेडियम में दिखा जबरदस्त उत्साह
वाराणसी में लगभग 27 साल बाद एक बार फिर घोड़ा दौड़ का आयोजन करवाया गया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में सोमवार को बाबू आरएन सिंह खेल मेला के तहत इस पारंपरिक खेल का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि इससे आखिरी बार 1997 - 98 में पंडित कृष्ण महाराज ने करवाया था। अब इसे एक बार फिर शुरू किया गया है जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।