आगरा: एआई की मदद से सुलझी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री, दिल्ली से प्रेमी सनी समेत तीन गिरफ्तार, डीसीपी वेस्ट ने किया खुलासा
Agra, Agra | Feb 10, 2026 आगरा पुलिस ने एआई तकनीक से ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाते हुए दिल्ली से मृतका के प्रेमी सनी, उसकी मां और सौतेले पिता प्रदीप को गिरफ्तार किया। डीसीपी पश्चिमी के अनुसार, नई शादी की चाह और अवैध काम से इनकार पर साजिश रची गई। हत्या के बाद शव यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका गया। एआई से पहचान सोनाली के रूप में हुई, जो महोबा की रहने वाली थी।