हनुमना: ग्राम पंचायत पतुलखी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, अनुराधा साकेत को मिला बहुमत
Hanumana, Rewa | Jul 7, 2025 हनुमना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पतुलखी में आज सोमवार की दोपहर 3 बजे सरपंच अनुराधा साकेत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जो मतदान के दौरान पूरी तरह विफल हो गया। कुल 17 वार्ड सदस्यों में से केवल 7 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया जबकि 10 सदस्यों ने सरपंच के समर्थन में वोट देकर उन्हें स्पष्ट बहुमत दिलाया।