पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 17 में स्थित इंदिरा कॉलोनी में ई रिक्शा की चार बैटरी चोरी, चोरी का सीसीटीवी आया सामने
पंचकूला के सेक्टर 17 में स्थित इंदिरा कॉलोनी से ई रिक्शा की चार बैटरियां चोरी होने का मामला आज सामने आया है। ई-रिक्शा से चार बैटरियां चोरी की गई है चोरी की पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोहम्मद नासिर ने बताया है कि मैं अपने काम से आकर अपना ई-रिक्शा घर के बाहर रोज की तरह मस्जिद के पास बनी पार्किंग में खड़ा किया था।