पंचकूला: सेक्टर 20 में स्थित बड़ी कुंडी से मोटरसाइकिल हुई चोरी, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
पंचकूला में वाहन चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं पंचकूला की बात करें तो किसी न किसी सेक्टर में हर रोज वाहन चोरी का मामला सामने आता है। ताजा मामला पंचकूला के सेक्टर 20 में स्थित है बड़ी कुंडी से सामने आया है। शिकायत में श्रवण कुमार ने बताया है कि उसने अपनी मोटरसाइकिल बजाज सीटी 100 नंबर HR 03Y 5952 को घर के सामने खड़ा किया था जो चोरी हो गया।