ग्राम कटहा से बोरिंग मोटर चोरी मामले में आरोपी और कबाड़ी गिरफ्तार
अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम कटहा में भतीजे ने अपने चाचा रामायण प्रसाद कोल के खेत के बोरिंग पंप से मोटर निकाल चोरी कर कबाड़ी के यहाँ बेच दिया था।जिसकी शिकायत पीड़ित चाचा ने थाने में की।जहाँ पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भतीजे अर्जुन कोल व मोटर खरीदने वाले कबाड़ी मुन्नू बंसल को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया हैं।जहाँ से जेल भेज दिया गया हैं।