अजयगढ़: अजयगढ़ के गुरुकुल एकेडमी विद्यालय से बच्चे के अपहरण का प्रयास
स्कूल प्रबंधन की सजगता ओर जागरूकता से टली एक बड़ी वारदात
Ajaigarh, Panna | Aug 30, 2024 अजयगढ के प्राइवेट स्कूल गुरुकुल एकेडमी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनजान व्यक्ति के द्वारा स्कूल में आकर अपने आप को बच्चे का मामा बताकर बच्चे को ले जाने की नाकाम कोशिश की गई । बालक के पिता व अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के महामंत्री सुरेश कुमार यादव निवाशी बालूपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे द्वारा थाना प्रभारी के नाम आवेदन दिया गया है ।