धानापुर थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खड़ान मोड़ के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की गर्दन कट गई। घायल बालक की पहचान धानापुर निवासी मनोज रस्तोगी के पुत्र विष्णु रस्तोगी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया गले में मफलर लिपटा हुआ था, जिससे चोट की गंभीरता कुछ हद तक कम हो गई, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी।