घुवारा: शासकीय स्कूल विश्वा में बच्चों को नहीं मिल रहा भर पेट भोजन, मध्याह्न भोजन में बरती जा रही लापरवाही
ग्राम विश्वा के शासकीय स्कूल में मध्याह्न भोजन में लापरवाही बरती जा रही है और बच्चों को भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण से बच्चों को परेशानी हो रही है। बीआरसीसी से फोन पर बात की गई तो उनका कहना है कि मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।