भभुआ: भभुआ वार्ड 22-23 में वीर नौ चंडिका समिति द्वारा भंडारे का किया गया आयोजन
Bhabua, Kaimur | Oct 12, 2024 शनिवार को भभुआ वार्ड 22-23 में वीर नौ चंडिका समिति द्वारा 11 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। जहां उस आयोजन में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। बताया गया कि हर साल की भांति 15 सालों से लगातार दशहरा के पर्व पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिले भर के लोग पहुंचते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस भंडारे का आयोजन में लोग जिले भर से भाग लेते हैं।