जरमुंडी थाना क्षेत्र जरमुंडी प्रखंड के रामपुर गांव से बिशनपुर गांव जाने वाली मार्ग पर मंगलवार 8:00 बजे अचानक बाइक चालक का बाइक पर से संतुलन बिगड़ गया और बाइक लेकर चालक झाड़ियों के बीच गिर पड़ा,इस घटना में बाइक चालक घायल हो गए।आसपास के लोगों द्वारा टोटो के माध्यम से जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।घायल सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बताए जाते हैं।