भोगनीपुर: पुखरायां में रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, कस्बा हुआ राममय
रामनवमी पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुखरायां कस्बे में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बड़े महादेव मंदिर परिसर से शुरू हुई। जो कस्बे के मुख्य मार्ग, नेतराम गली, स्टेशन तिराहा, बस स्टॉप होते हुए वापस बड़े महादेव मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए थे। वहीं लोग श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।