गमैल वार्ड नंबर 07 निवासी जीविका सदस्य बीबी कारी की नवंबर महीने में अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति मो. सरफरोज को दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया। इस मौके पर बैंक और जीविका अधिकारियों ने योजना को संकट के समय परिवारों के लिए बड़ा सहारा बताया।