दीपावली पर्व को लेकर बावड़ी बाजार में जबरदस्त रौनक नजर आई। सुबह से ही बाजारों में खरीददारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिठाई, कपड़ों, सजावटी सामान, पटाखों और उपहार की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी चहल-पहल रही। जगह-जगह लोगों ने दीपावली की तैयारियों को लेकर उत्साहपूर्वक खरीददारी की।भीड़भाड़ के चलते बाजारों में लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।