सर्व आदिवासी समाज द्वारा चारामा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। नगर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-विधि से पूजा-अर्चना की और उनके जीवन संघर्ष तथा उपलब्धियों को स्मरण किया। कार्यक्रम में समाज के बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।