खलीलाबाद नाथनगर मार्ग पर ग्राम दिकतौली निकट एक ई रिक्शा अचानक पलट गया। चपेट में आने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद चालक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है घटना महुली थाना क्षेत्र की है। वहीं गुरुवार दोपहर 3: 00बजे स्थानीय लोगों ने जानकारी दी है।।