चेनारी: चेनारी प्रखण्ड में रविवार को जिउतिया पर्व पर विभिन्न मंदिरों और नहर किनारे व्रतियों की भीड़ रही
Chenari, Rohtas | Sep 14, 2025 चेनारी प्रखण्ड में रविवार को जिउतिया पर्व पर विभिन्न मंदिरों व नहर किनारे व्रतियों की भीड़ रही। माताएं अपनी संतान की दीर्घायु व खुशहाली की कामना के लिए कठिन व्रत रखी हैं। माताओं ने 24 घंटे से भी अधिक समय तक निर्जला उपवास रखा। परंपरा के अनुसार, रविवार को शाम करीब छः बजे जिउतिया की कथा का श्रवण किया।