मतदाता सूची के चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत अंबेडकरनगर जिले में लगाए गए सभी कर्मचारी जी जान से जुटे हैं। जिनके कठोर परिश्रम से गुरुवार शाम 4 बजे तक 85 प्रतिशत से अधिक सफलता मिल गयी।बताया गया कि जिले में कुल 18 लाख 70 हजार 776 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। जिसमें 15 लाख 94 हजार 712 प्रपत्र बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइज हो गया।