महाराजगंज: मकर संक्रांति पर थाना पनियरा की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में मकर संक्रांति पर्व पर थाना पनियरा की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। टीम ने आत्मनिर्भरता, साइबर अपराध से बचाव तथा हिंसा की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। 1090, 112, 181 व 1098 नंबरों की जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए