महाराजगंज: मकर संक्रांति पर जिले भर में हुआ दान-पुण्य, गरीब व असहायों को मिला सहारा
गुरुवार दोपहर 3:00 बजे तक मकर संक्रांति के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर दान-पुण्य और सेवा कार्य किए गए। इसी क्रम में घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम घघरूवा खंडेसर निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक दामोदर सिंह (81 वर्ष) ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, विधवा, वृद्ध एवं असहाय लोगों में कंबल, टोपी, अन्न और द्रव्य वितरित किया। उन्होंने लगभग 130 जरूरतमंदों की मदद