सासनी: गांव दयानतपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, किया गया हायर सेंटर रेफर
जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव दयानतपुर पर दो बाइकों के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में रावत नगर कॉलोनी निवासी देवेंद्र पुत्र बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।