पूर्णिया खेल भवन में खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे बालिका अंडर-14/17/19 प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था राज कुमार गुप्ता का स्वागत कृत्रिम तैलीय चित्र और बुके देकर किया गया।