राजगढ़ (अलवर)। कस्बे में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की वितरण व्यवस्था ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग और ओटीपी देने के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे। रेलवे स्टेशन स्थित गैस एजेंसी पर तड़के से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं।