ग्राम पथर्रा में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का गुरुवार शाम करीब 4 बजे तक आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं वित्तीय समावेशन की जानकारी प्रदान करना था।इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।