रामपुर: शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने जनसुनवाई की
Rampur, Rampur | Jul 5, 2025 शनिवार को दोपहर एक बजे जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर सभागार में जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए। कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण किया गया