बागपत जनपद के विकास खंड बड़ौत की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर माजरा में एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार को करीब दोपहर 1:30 बजे ग्राम प्रधान गरिमा देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रधान के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को गांव के एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़कर उसके साथ हाथापाई की और उसे