बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक ग्रामीण ने तालाब से कब्जा हटवाने को लेकर DM को प्रार्थना पत्र दिया, कहा- कई लोगों ने कर लिया कब्जा
Banda, Banda | Dec 16, 2025 बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव का रहने वाला एक विनोद सिंह नाम का ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर इसने अपने गांव के रहने वाले हरी, रामकिशन, गजराज व अन्य कई लोगों के द्वारा सरकारी तालाब मे कब्जा करने का आरोप लगाया और प्रार्थना पत्र देते हुए तालाब की नाप कराकर कब्जा हटवाने की DM से मांग की। विनोद ने बताया कई लोगों ने कब्जा कर लिया है