बांका जिले के काली मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा का बुधवार को दोपहर बाद करीब 3 बाजे ढोल बजा के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस में मां काली की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी थी की मां के जयकारे से पूरा माहौल गूंज रहा था। बताया जा रहा है कि विसर्जन के मौके पर महिलाओं ने भी एक दूसरे को रंग अभी लगाकर खुशी का इजहार किया।