पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल थाना में मोहर्रम के अवसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित
मुफस्सिल थाना परिसर मे रविवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे मोहर्रम पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने किया । बैठक मे सदर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा, जिला पार्षद राजीव सिंह, पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रमुख जियाउल हक,उपप्रमुख ललन कुमार सिन्हा, पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार दास उपस्थित थे।