पूरनपुर: गांव लोधीपुर में रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष, तीन लोग हुए घायल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी मतलूब खा ने बताया कि पड़ोसी काश्तकार महबूब खां,इसरत,सिकन्दर,रेहान और अययूब खेत पर जाने वाले रास्ते को काटकर अपने खेत में मिला रहे थे। हकीक खां ने इसका विरोध किया इस बात से नाराज होकर उक्त लोगों ने धारदार हथियार व फावड़ा से जानलेवा हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर बचाने आए मतलूब और उसके भाई फरमूद पर भी हमला कर दिया।