पूरनपुर: मोहल्ला पंजा शाह गोटिया में बच्चों के विवाद में महिला पर चाकू से किया गया हमला
पूरनपुर मोहल्ला पंजा शाह गोटिया निवासी नगीना पत्नी साबिर ने शुक्रवार को बताया कि उसके पुत्र से जेठ मोहम्मद नबी के पुत्र से वुधवार को विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज जेठ मोहम्मद नबी, जेठानी शमीम, वह उसके पुत्र नबीजान और अलीजान ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया जिससे महिला घायल हो गई।