पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि वह दरवाजे पर खड़ी थी। तभी गांव निवासी दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर खीचकर ले जाने का प्रयास किया चीखपुकार सुनकर परिजनों को आता देख आरोपी महिला की पिटाई कर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।