जबलपुर: छुई खदान स्थित तालाब के पानी में डूबने से 1 व्यक्ति की मौत, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकला लाश को बाहर
छुई खदान स्थित तालाब मे एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर पहुची पुलिस को करण कोल उम्र 30 वर्ष निवासी छुई खदान ने बताया कि उसके भाई राजकुमार कोल ने घर में पले तोते का खाना खिलाने के लिये पिंजडा खोला तो तोता उड कर तालाब किनारे लगे पेड में बैठ गया। भाई राजकुमार पेड से तोते को उतारने के लिये पेड पर चढा था जो अनियंत्रित होकर तालाब के पीने मे गिर कर डूब गया।