कोराव तहसील क्षेत्र सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकारो में आज शुक्रवार सुबह समय लगभग 10:00 के आसपास सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य समारोह में उपजिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल भारत वर्ष के लिए सदैव गौरवशाली रहेंगे। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।