अजीतमल: कोतवाली परिसर में खड़े वाहनों की नीलामी 7 मार्च को होगी, सीओ अजीतमल ने दी जानकारी
अजीतमल कोतवाली परिसर में खड़े लावारिस, सीज और जब्ती वाहनों को हटाने के लिए प्रशासन ने कार्यवाही की है। इन वाहनों की नीलामी कराई जायेगी। सीओ अशोक कुमार सिंह अजीतमल ने सोमवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि परिसर में इस प्रकार के खड़े दोपहिया, चार पहिया और बड़े वाहनों की नीलामी प्रक्रिया 07 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से कोतवाली परिसर में की जायेगी।