सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में नीरी द्वारा जनपद में की जा रही इंपैक्ट स्टडी को लेकर जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में नीरी के वैज्ञानिक एस.के. गोयल ने जलेसर रोड औद्योगिक क्षेत्र की इंपैक्ट स्टडी पर प्रकाश डाला।